रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट!, मौके से बम लगाने वाले शख्स की मिली लाश, मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

punjab-patiala-railway-track-blast-punjab-blast

Punjab Blast: पंजाब के पटियाला में सोमवार देर रात एक धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। ये धमाका रेलवे ट्रैक के पास हुआ। जहां मालगाड़ियों का संचालन होता है। बताया जा रहा है कि ये धमाका रात करीब 10 बजे हुआ। मौके से बम लगाने वाले शख्स की लाश भी मिली है।

Punjab Blast: पटियाला में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट!

दरअसल ये घटना शंभू-अंबाला रेल लाइन के पास हुई। धमाके की सूचना मिलते ही नीय पुलिस के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। तो वहीं Government Railway Police और Railway Protection Force की टीमें भी जांच के लिए सक्रिय हो गई। मौके से एक अज्ञात व्यक्ति का शव भी मिल है।

मौके से बम लगाने वाले शख्स की मिली लाश!

जिससे ये मामला काफी गंभीर हो गया है। शव की स्थिति ठीक नहीं है। जिससे व्यक्ति को पहचानने में मुश्किल हो रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि ये बम लगाने वाले की ही लाश होगी। हालांकि ये अभी ऑफिशियल तौर पर स्पष्ट नहीं हुआ है कि व्यक्ति की मौत धमाके से हुई है या नहीं।

बढ़ा दी गई सुरक्षा

पुलिस की माने तो विस्फोट इतना शक्तिशाली नहीं था। ये एक कम तीव्रता वाला विस्फोट था। हालांकि रेल ट्रैक को इस धमाके से नुकसान हुआ है। इसको लेकर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। भले ही ये कम तीव्रता वाला विस्फोट ता लेकिन फिर भी इसे गंभीर रूप से लिया जा रहा है। घटना के बाद इलाके को घेर लिया गया है। साथ ही सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

टीम हर पहलू से कर रही जांच

फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम विस्फोट में किस तरह के पदार्थ का इस्तेमाल किया उसका पता लगा रही है। साथ ही इसके पीछे किसका हाथ हो सकता है, वो भी जांच का विषय है। फिलहाल इस घटना के बाद कुछ समय के लिए ट्रेनों के संचालन पर असर देखने को मिल सकता है।

ADVERTISEMENTS