भगत बनेंगे बेला के खेवनहार ,कल से जुटेंगे तूफानी प्रचार में

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

5 सभाओं को करेंगे संबोधित कार्यकर्ताओ में भरेंगे जोश

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी skt. com

पंचायत चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने क्षेत्रीय विधायकों को अपने अपने क्षेत्र के प्रत्याशियों को विजयी बनाकर राज्य के समस्त 12 जिला पंचायतों में भाजपा का परचम लहराने के निर्देश दिए हैं ।

रामडी आनसिंह पनियाली सीट से भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी बेला तोलिया के समर्थन में स्थानीय विधायक बंशीधर भगत कल से तूफानी प्रचार करेंगे । विधायक बंशीधर भगत कल पांच जन सभाओं को संबोधित करेंगे । जिसमें पहली जनसभा प्रातः 10 बजे ईसाई नगर लामाचौड़ खास , दूसरी जनसभा 11बजे से नव हंस बैंक्वेट हॉल रामपुर लामाचौड़ , तीसरी जनसभा 12 बजे से नाथूपुर पाडली , चौथी जनसभा 4 बजे से जयपुर पाडली , पांचवीं जनसभा 5 बजे से गुजरौडा में आयोजित की जाएगी ।

जिसके लिए चुनाव प्रभारी प्रताप बोरा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए नुक्कड़ सभाओं की सफलता के लिए जुटने को कहा है । गौरतलब है बेला तोलिया रामडी आनसिंह जिला पंचायत सीट से भाजपा समर्थित प्रत्याशी है जिनका चुनाव चिन्ह कुल्हाड़ी है ।

बैठक में चुनाव संयोजक परमवीर पम्मा ,जिला महामंत्री नवीन भट्ट , मंडल अध्यक्ष संदीप सनवाल , अक्षय सुयाल , प्रकाश पटवाल , प्रमोद तोलिया , कमल पांडे , शेखर आर्या , सुरेश गौड़ , कैप्टन शोभन सिंह भड़, गणेश शाह , गणेश खुल्बे, धीरज पांडे , मनोज जोशी , प्रमोद पंत समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

ADVERTISEMENTS