भगत जुटे व्यापक प्रचार में कई जनसभाओं को किया संबोधित कहा,बेला जीतेंगी सवार्धिक वोटों से

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हलद्वानी skt. com

ADVERTISEMENTS

भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी बेला तोलिया के समर्थन में क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत लगातार व्यापक जनसंपर्क में जुट गए हैं ।उन्होंने विगत दिवस लगता दूसरे दिन पांच जनसभाओं को संबोधित कर लोगों से बेला तोड़िया के पक्ष में भारी मतदान करने की अपील की। साथ ही उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि बंपर वोटो से जीतने के बाद बेला तोलिया जिले की जिला पंचायतअध्यक्ष बनेगी ।

उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्रीय जनता का आशीर्वाद है कि वह लगातार सात बार विधायक बने हैं वह इस इसी जनता के आशीर्वाद से बने हैं। उन्होंने कहा कि बेला के 5 साल की विगत कार्यकाल में ढाई साल कोरना में समाप्त हो गया सिर्फ ढाई साल का समय बेला तोलिया को विकास के लिए मिला उसमें भी पूरे नैनीताल जिले के 27 जिला पंचायत सदस्यों के क्षेत्र और 8 विकास खंडों में विकास कार्य करें।

शेष जो भी रुके हुए कार्य हुए वह निश्चित रूप से सरकार और विधायक निधि की मदद से पूरे कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में एकजुट होकर मतदान करने के लिए तैयार बैठी है ।क्योंकि केंद्र में और राज्य में भाजपा की सरकार है और अगर जिले में भी भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष होगा तो निश्चित रूप से विकास की कड़ी से कड़ी जुड़ जाएगी और ज्यादातर विकास कार्यों को अंजाम दिया जा सकेगा

इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे जिनमें मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष संदीप सनवाल,जिला महामंत्री नवीन भट्ट पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेश शर्मा दर्जा राज्य मंत्री नवीन वर्मा प्रताप बोरा, कमल पांडे पंकज निगलटिया, बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे

ADVERTISEMENTS