माकपा ने अग्निपथ योजना को बताया, सेना का निजीकरण

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें



मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा अग्निवीर भर्ती योजना का नाम देकर सेना के तीनों अंगों के नीजिकरण के फैसले निन्दा की है। पार्टी की उत्तराखंड राज्य कमेटी ने कहा है कि भाजपा सरकार के इस जनविरोधी फैसले का असर हमारी सेना की कार्य प्रणाली पर पड़ेगा।

ADVERTISEMENTS


राज्य कमेटी ने कहा है कि इस फैसले का सर्वाधिक प्रभाव उत्तराखंड पर पड़ेगा जहाँ से हर एक परिवार से भारतीय सेना मे हैं। पहले भी मोदी सरकार आयुध निर्माणियों का नीजिकरण कर काफी कुछ रोजगार हमसे छीन चुकी है। अब फौज के निजीकरण से बचा हुआ रोजगार भी चला जागा।


अग्निवीरों को उत्तराखंड पुलिस भर्ती में मिलेगी प्राथमिकता
पार्टी ने कहा है कि सरकार द्वारा साजिश के तहत पिछले दो साल से आर्मी की भर्तियां रोक दी गई थी। अब आर्मी मे सिविल की तरह आऊटसोर्सिंग के आधार पर कार्य शुरू हो जाऐगा जो कि हमारी देश की सुरक्षा के साथ देश के बेरोजगार युवाओ के भविष्य पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा हमला है। पार्टी सरकार के इस जनविरोधी फैसले पर व्यापक आन्दोलन कर भाजपाराज की असलियत को जनता के बीच ले जागी। जब तक यह फैसला वापस नही होता पार्टी अपनी विरोध कार्यवाही करती रहेगी ।

ADVERTISEMENTS