हल्द्वानी में एक बार फिर कशिश हत्याकांड को लेकर सड़कों पर उतरेंगे लोग,पढ़े खबर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

मासूम कशिश हत्याकांड: न्याय की लड़ाई फिर सड़कों पर, 18 सितम्बर को बुद्ध पार्क में जुटेगा जनसैलाब

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। मासूम कशिश हत्याकांड के खिलाफ न्याय की जंग एक बार फिर सड़कों पर उतर आई है। सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले से नाराज़गी जताते हुए समाज के तमाम तबके और संगठन अब एकजुट होकर आवाज़ बुलंद करने जा रहे हैं।

18 सितम्बर को दोपहर 2 बजे बुद्ध पार्क, हल्द्वानी में विभिन्न सामाजिक संगठन, महिलाएं, युवा, छात्र और बुद्धिजीवी बड़ी संख्या में जुटेंगे। आंदोलनकारियों का कहना है कि यह सिर्फ एक बच्ची का नहीं बल्कि पूरे समाज की बेटियों की सुरक्षा का प्रश्न है।

कार्यक्रम के तहत मौन सभा, कैंडल मार्च और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें सरकार और न्यायपालिका से आरोपी को कड़ी सज़ा दिलाने और मामले की पुनः सुनवाई की मांग उठाई जाएगी।

सोशल मीडिया पर लगातार संदेश प्रसारित कर लोगों से धरना स्थल पर पहुंचने की अपील की जा रही है। आंदोलनकारियों का दावा है कि बुद्ध पार्क कल एक विराट जनसैलाब का गवाह बनेगा और यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक कशिश को न्याय नहीं मिल जाता।

ADVERTISEMENTS