मोमोज खाने से एक शख्स की मौत, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



दिल्ली में मोमोज खाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद AIIMS ने मोमोज खाने को लेकर चेतावनी जारी कर दी है।

ADVERTISEMENTS


दरअसल दक्षिण दिल्ली के एक शख्स को AIIMS में लाया गया। अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। डाक्टरों ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि 50 वर्षीय शख्स ने शराब पी और उसके बाद मोमोज खाए। इसके बाद वो जमीन पर गिर पड़ा। उसके बाद उसकी मौत हो गई।


डाक्टरों ये सुन कर हैरान रह गए। स्टडी के बाद उनकी राय है कि मोमोज उस व्यक्ति के विंड पाइप में फंस गया। चूंकि मोमोज को बनाने में जिन खाद्य पदार्थों का प्रयोग होता है वो आसानी से नहीं पचती लिहाजा विंड पाइप में काफी देर तक चिपकी रह गईं और इसकी वजह से व्यक्ति सांस नहीं ले पाया और उसकी मौत हो गई। डाक्टरों ने इसे न्यूरोजेनिक कार्डिएक अरेस्ट बताया है।
इस केस के बाद एक्सपर्ट्स ने कहा है कि मोमोज खाने के समय सावधानी बरतना जरूरी है। कभी भी मोमोज को जल्दबाजी में न खाएं और न ही निगलने की कोशिश करें। मोमोज को पूरी तरह से चबा कर खाएं। मोमोज शरीर के अंदर जाकर फूलता भी है इसलिए इत्मनिनान से और सही पॉश्चर में बैठ कर ही मोमोज खाएं।

ADVERTISEMENTS