11 लोगों को ढूंढने के लिए सेना और एसडीआरएफ की टीम ने किया रेस्क्यू,दिखे 5 शव

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तरकाशी।राज्य में गत दिवस पूर्व कुछ ट्रैकर व पोर्टरो की लापता होने की खबर सामने आ रही थी उसी क्रम में आज रेस्क्यू टीम को बड़ी कामयाबी मिली है बता दें कि रेस्क्यू टीम को इलाके में 5 शव दिखे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हर्षिल-छितकुल लखमा पास पर लापता 11 पर्यटकों को ढूंढने के लिए सेना और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है।एक ट्रेकर्स मिथुन को लेकर एसडीआरएफ सुरक्षित स्थान (हिमाचल प्रदेश) की ओर रवाना हो चुकी है।

ADVERTISEMENTS

वहीं, रेस्क्यू टीम को 5 लोगों के शव दिखे हैं। शवों को रेस्क्यू करने का प्रयास जारी है। वहीं, अन्य लापता लोगों की खोज जारी है।मरने वालों में दिल्ली की एक महिला पर्यटक भी शामिल है। हेली से एक पर्यटक को हर्षिल पहुंचाया गया है।इस संबंध में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि तीन पर्यटकों की मौत हो गई है। एसडीआरएफ की टीम हेली से रेस्क्यू कर रही है। करीब साढ़े चार हजार मीटर की ऊंचाई पर यह पर्यटक खोज बचाव दल को मिले हैं। एक पर्यटक को हर्षिल लाया गया। वहां पर्यटक को उपचार दिया जा रहा है।उत्तरकाशी और हिमाचल बॉर्डर पर बुधवार को 8 ट्रैकर और तीन पोर्टर लापता हो गए थे। रेस्क्यू टीम को आज इलाके में 5 शव दिखे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हर्षिल-छितकुल लखमा पास पर लापता 11 पर्यटकों को ढूंढने के लिए सेना और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची है। रेस्क्यू टीम को 5 लोगों के शव दिखे हैं। शवों को रेस्क्यू करने का प्रयास जारी है।

ADVERTISEMENTS