भारत की अंजू ने फातिमा बन नसरुल्ला के साथ की कोर्ट मैरिज पाकिस्तानी मीडिया में छाई हुई है शादी

ख़बर शेयर करें

भारत और पाकिस्तान के बीच प्रेम की कहानियां लगातार बिक रही है जहां भारत में सीमा हैदर आई वही अब अंजू पाकिस्तान चली गई और उसने भी वहां शादी रचा ली ।

Ad
Ad

पूरे देश में सीमा हैदर और सचिन की कहानी पूरे भारत की मीडिया में छाई हुई है वही अब पाकिस्तानी मीडिया में अंजू और नसरुल्ला के प्रेम के कहानी ने अपनी जगह ले ली है अंजू ने फातिमा बनकर नसरुल्लाह से शादी कर ली है । इस प्रेम कहानी में बस सिर्फ एक अंतर है कि सीमा हैदर अपने चार बच्चों को लेकर यहां पर आई और वही अंजू अपने प्रेम के लिए अपने दो बच्चों को यहां से छोड़कर चली गई।

भारतीय महिला अंजू के पाकिस्तान जाने का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। हालांकि, अब खबर ये आ रही है कि पाकिस्तान पहुंची भारतीय महिला अंजू ने पड़ोसी मुल्क के नसरुल्लाह से शादी कर ली है।

  • पाकिस्तानी मीडिया ने किया दावा

पाकिस्तानी मीडिया में दावा किया जा रहा है कि अंजू ने नसरुल्लाह से कोर्ट मैरिज की है। साथ ही अंजू ने नसरुल्लाह से शादी करने के बाद इस्लाम धर्म भी अपना लिया है। उसने अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया है।

  • अंजू ने की नसरुल्लाह से की कोर्ट मैरिज

पाकिस्तानी चैनल जिओ टीवी ने दावा किया है कि अंजू ने दीर के रहने वाले नसरुल्लाह से कोर्ट मैरिज की है। दोनों ने एक जिला एवं सत्र न्यायाधीश की स्थानीय अदालत में शादी रचाई है।

पुलिस सुरक्षा के बीच नसरुल्लाह के घर भेजी गई अंजू

मलकंद डिवीजन के उप महानिरीक्षक नासिर महमूद सत्ती ने 35 वर्षीय अंजू और 29 वर्षीय नसरुल्लाह के निकाह की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला ने इस्लाम धर्म अपनाने के बाद फातिमा नाम रखा है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय महिला को पुलिस सुरक्षा में अदालत से घर भेज दिया गया है।