ब्रेकिंग-Uttrakhand job विभिन्न विभागों में एई और जे ई की निकली बंपर भर्तियां

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी/ देहरादून एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशी की खबर आ रही है जिन लोगों ने बीटेक एमटेक और पॉलिटेक्निक किया हुआ है उन्हें विभिन्न विभागों में रोजगार मिलने की संभावना बन गई है उत्तराखंड सरकार ने विभिन्न विभागों में अवर अभियंता और सहायक अभियंता की 1000 से अधिक पदों पर नियुक्त करने का निर्णय लिया है इस संबंध में कार्मिक विभाग की ओर से आदेश हो गए हैं

बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अगर आप लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो सरकार जल्द कनिष्ठ अभियंता(जेई) व सहायक अभियंता (एई) के करीब 1082 पदों पर भर्ती करने जा रही है।


विगत दिनों कार्मिक विभाग ने विभिन्न विभागों से इंजीनियर संवर्ग में रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव मांगा था। प्रस्ताव मिलने के बाद कार्मिक विभाग ने मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु की समक्ष प्रस्तुतिकरण दिया। भर्ती प्रस्ताव अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजा गया है। यह भर्तियां लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, लघु सिंचाई, जल संस्थान, ग्रामीण अभियंत्रण, जल निगम और ऊर्जा निगम में जेई-एई के पदों के लिए होंगी। सचिव कार्मिक शैलेश बगोली ने इसकी पुष्टि की।

ADVERTISEMENTS