वुडलैंड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया फैमिली डे और बोर्ड परीक्षा में आए अव्वल विद्यार्थियों का अलंकरण समारोह

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

वूडलैंडस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हिम्मतपुर तल्ला में आज फैमिली डे व उत्कृष्ट विद्यार्थियों का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करने के साथ हुआ, किंडरगार्टन की समन्वयक आशा बोरा जी एवं प्राइमरी की समन्वयक श्वेता जोशी जी के निर्देशन में फैमिली डे कार्यक्रम के गीत संगीत नृत्य एवं खेल अनुभाग में अभिभावकों ने काफी अभिरुचि दिखाई। अभिभावकों के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं में अभिभावकों ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवाई। प्रथम पुरस्कार रस्तोगी फैमिली द्वितीय स्थान पलडिया फैमिली एवं प्रसाद फैमिली को प्राप्त हुआ, तृतीय स्थान पर बिष्ट फैमिली और थुवाल फैमिली के बीच में टाई हुआ।

-->

इसके साथ ही आज बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया निदेशक महोदय ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी
मंच का सफल संचालन प्रतीक्षा दुर्गापाल ने किया।