2 दिन बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, बार-होटल और रेस्टोरेंट में भी रहेंगी प्रतिबंध, उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
अगर आप भी शराब पीने के शौकिन है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, आज शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी। जिला जिला मजिस्ट्रेट ने आज सभी शराब दुकानों को बंद करने का ऐलान किया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है।
दो दिन बंद रहेंगी शराब दुकानें
Sharab Dukan Band in UP जारी आदेश में कहा है कि उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (MLC) की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के चलते 23 और 27 अक्टूबर 2026 को सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी। 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना होनी है। इसी को देखते हुए दोनों दिन को ड्राई डे घोषित किया गया है।
बार और कैंटीन भी बंद
जिला मजिस्ट्रेट विशाख जी. की ओर से जारी आदेश के मुताबिक चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए ये फैसला लिया गया है। जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार, 23 और 27 अक्टूबर को देसी और अंग्रेजी शराब की दुकानों के अलावा बीयर की दुकानें, मॉडल शॉप, कम्पोजिट शॉप, भांग और ताड़ी की दुकानें भी बंद रहेंगी।
नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
डीएम ने सभी आबकारी लाइसेंस धारकों को निर्धारित तारीखों पर अपने प्रतिष्ठान बंद रखने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन कर शराब बेचने या दुकान खुली रखने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि बंदी के कारण शराब कारोबारियों को किसी तरह का मुआवजा नहीं दिया जाएगा।
यूपी की 11 MLC सीटों पर होगा चुनाव
उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों पर शिक्षक और स्नातक खंड के चुनाव कराए जा रहे हैं। इनमें 5 सीटें स्नातक निर्वाचन खंड और 6 सीटें शिक्षक निर्वाचन खंड की हैं। चुनाव में बैलेट पेपर के जरिए मतदान कराया जाएगा।
स्नातक निर्वाचन खंड में लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ और इलाहाबाद-झांसी की सीटें शामिल हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन खंड में लखनऊ, आगरा, वाराणसी, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद की सीटों पर चुनाव होगा। ये निर्वाचन क्षेत्र प्रदेश के 75 जिलों को कवर करते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


