एग्री मेले का टेंडर खुला नही, कंपनी साजो – सामान लेकर पहुंच गई मैदान में ,बॉबी पंवार ने उठाया मुद्दा तो बैकफुट पर आई सरकार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
Shivraj Chauhan's big statement after making Mohan Yadav the CM

स्वाभिमान मूर्ति के आरोप के बाद बैक फुट में आए कृषि मंत्री गणेश जोशी इस केंद्रीय कैबिनेट मंत्री को बनाया था मुख्य अतिथि

ADVERTISEMENTS

देहरादून skt.com उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है. देहरादून में होने वाला एग्री मित्र मेला स्थगित हो गया है. बता दें बॉबी पंवार ने मेले के आयोजन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था. जिसके बाद मेले को अचानक स्थगित कर दिया. जानकारी के लिए बता दें मेले में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शिरकत करने वाले थे.

एग्री मित्र मेला स्थगित (Agri Mitra Mela postponed)

देहरादून में होने वाला एग्री मित्र मेला स्थगित हो गया है. मेले को लेकर टेंडर खुलने से पहले ही सामान देहरादून पहुंच गया था. जिसके बाद बॉबी पंवार ने मेले के आयोजन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था. हंगामे के बाद मेले को स्थगित कर दिया है. बता दें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मेले का उद्घाटन करने वाले थे।

जानकारी के अनुसार यह खबर आ रही है कि एग्री मेले को लेकर एक बार कृषि मंत्री गणेश जोशी पर स्वाभिमान मोर्चा की ओर से निशाना साधा गया है

उन्होंने कहा कि जब टेंडर खुलने की तिथि अभी आई नहीं है उससे पहले मेले की तैयारी कैसे हो गई और इस तैयारी में कहीं ना कहीं बहुत बड़ा भ्रष्टाचार की योजना है। इस उत्तराखंड से बाहर के रहने वाले लोग इस मेले को किस तरह से आयोजन कर रहे हैं फिलहाल सरकार ने अपने पांव पीछे खींचते हुए मेले को स्थगित कर दिया है ।

इसमें बचाव करते हुए आगामी 15 -16 को इस मेले के आयोजन पर सहमति दे दी है स्वाभिमान मोर्चा की ओर से लगाए गए इस आरोप के बाद कृषि मंत्री गणेश जोशी पर निशाना साधा गया है कि किस तरह से भ्रष्टाचार को उन्होंने अधिकारियों के माध्यम से अंजाम दिया है

गणेश जोशी की एक बार फिर किरकिरी हुई है इससे पहले वह उद्यान घोटाले में सीबीआई जांच का सामना कर रहे हैं वहीं सैन्य धाम में की गई अनियमियातता भी उनके माथे पर मणि की तरह चमक रही है हुई है।

ADVERTISEMENTS