शादी के 10 दिन बाद गुजरात गया पति, पीछे से हुई प्रेग्नेंट… फिर………
एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सुबेहा थाना क्षेत्र में शादी के महज डेढ़ महीने बाद एक महिला ने पुलिस थाने में ही बच्चे को जन्म दे दिया। पति का आरोप है कि शादी के 10 दिन बाद ही वह काम…
Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सुबेहा थाना क्षेत्र में शादी के महज डेढ़ महीने बाद एक महिला ने पुलिस थाने में ही बच्चे को जन्म दे दिया। पति का आरोप है कि शादी के 10 दिन बाद ही वह काम के सिलसिले में गुजरात चला गया था और जब लौटा तो पत्नी के गर्भवती होने की बात सामने आई। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंची थी, जहां अचानक महिला को लेबर पेन शुरू हो गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुबेहा क्षेत्र के रहने वाले सूरज और शिवानी की शादी 20 जून को हुई थी। शादी के महज 10 दिन बाद सूरज गुजरात चला गया। इसी बीच परिजनों ने फोन पर उसे पत्नी के प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी। खबर सुनते ही सूरज के होश उड़ गए और वह तुरंत गांव लौट आया। घर लौटने पर जब विवाद बढ़ा तो मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिस दोनों पक्षों को बैठाकर बातचीत करा ही रही थी कि थाने के पास बने मंदिर के करीब महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। आनन-फानन में पुलिस ने जच्चा-बच्चा को सीएचसी भिजवाया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गुजरात से लौटने के बाद जब पति सूरज ने पूछताछ की, तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला। सूरज का दावा है कि उसकी पत्नी का गांव के ही बबलू नाम के युवक से अफेयर था और पत्नी ने खुद यह बात कबूल की है। वहीं दूसरी ओर, पत्नी शिवानी का कहना है कि एक दिन शौच के लिए जाते समय बबलू ने उसके साथ जबरदस्ती की थी और समाज के डर से उसने यह बात किसी को नहीं बताई।
इस पूरी कहानी में नया मोड़ तब आया जब पत्नी शिवानी ने नया दावा कर दिया। शिवानी का कहना है कि उसके प्रेग्नेंट होने की बात उसके ससुराल वालों को शादी के समय से ही मालूम थी। महिला के इस बयान ने पति सूरज के उन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसमें उसने कहा था कि उसे डेढ़ महीने बाद अचानक अपनी पत्नी के गर्भवती होने का पता चला।
पति सूरज ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी बबलू 40-50 हजार रुपए देकर मामला रफा-दफा करने और 7 साल तक बच्चे की परवरिश का खर्च उठाने का ऑफर दे रहा था। सूरज ने यह भी आरोप लगाया कि थाने में पुलिस दोनों पक्षों पर समझौता करने का दबाव बना रही थी। सुबेहा थाना इंचार्ज बेचू सिंह के मुताबिक, आईजीआरएस शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर सच क्या है और क्या ससुराल वालों को इस बात की भनक पहले से थी या नहीं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


