उधम सिंह नगर में हादसा: दो वाहनों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत, कई स्कूली बच्चे घायल

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

 

udhamsingh nagar accident

उधम सिंह नगर में आज दो वाहनों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कई स्कूली बच्चे भी घायल बताये जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

दिनेशपुर-जाफरपुर मार्ग पर दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत

घटना गुरुवार की है। दिनेशपुर-जाफरपुर मार्ग पर आनंद खेड़ा के पास सवारी से भरे टेंपो और कैंटर की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें टेंपो में सवार कई यात्री और स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो के परखच्चे तक उड़ गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायलों को टेंपो से निकाल कर निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया।

घायलों को किया हायर सेंटर रेफर

चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया है साथ ही दोनों वाहनों को भी कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कैंटर चालक तेज रफ़्तार में था

ADVERTISEMENTS