उत्तराखंड की इस यूनिवर्सिटी ABVP को बड़ा झटका, NSUI ने दी पटखनी, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस ने पौड़ी कैंपस छात्रसंघ चुनाव में NSUI की जीत का दावा किया. केसी वेणुगोपाल ने ABVP की हार को बीजेपी के खिलाफ युवाओं और छात्रों का संदेश बताया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भी NSUI की बड़ी जीत और 2027 में उत्तराखंड से बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का दावा किया.
कांग्रेस ने शनिवार को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी कैंपस में हुए छात्रसंघ चुनाव में NSUI की जीत का दावा किया. पार्टी ने कहा कि उत्तराखंड के लोग बीजेपी की जनविरोधी नीतियों से परेशान हो चुके हैं.
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में दावा किया कि पार्टी की छात्र इकाई NSUI ने ABVP को करारी शिकस्त दी है.
वेणुगोपाल ने कहा कि यह साफ है कि उत्तराखंड के लोग बीजेपी की उन जनविरोधी नीतियों से परेशान हैं. उन्होंने कहा कि यह भारत के युवाओं और छात्रों की ओर से भी एक संदेश है, जो जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई झड़प के लिए बीजेपी को सजा देने के मौके का इंतजार कर रहे थे.
दिल्ली विश्वविद्यालय को लेकर भी कही बड़ी बात
कांग्रेस महासचिव ने दावा किया कि आगामी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भी बीजेपी को इसी तरह के नतीजों का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में NSUI पैनल भारी अंतर से जीत हासिल करेगा. वेणुगोपाल ने कहा कि 2027 में उत्तराखंड की जनता भी बीजेपी को सत्ता से बाहर कर देगी और ऐसी कांग्रेस सरकार लाएगी, जो युवाओं, वंचितों और जरूरतमंदों की वास्तव में परवाह करती हो.
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



हलद्वानी के सीनियर सिटीजन बिष्ट ने रचा इतिहास
नम आंखों से दी डीआईओ गिरिजा को अंतिम विदाई
खुफिया ब्यूरो का फर्जी अधिकारी एयरगन के साथ गिरफ्तार