महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

ख़बर शेयर करें



गदरपुर के सूरजपुर गांव में देर रात एक महिला पर धारदार हथियार से युवक ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

Ad
Ad


जानकारी के अनुसार गदरपुर के सूरजपुर गांव में देर रात एक महिला पर धारदार हथियार से एक युवक ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर ले जाया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दे दी गई है।


पुलिस के अनुसार महिला के पति ने बताया कि वह काम के सिलसिले में पास के गांव गए हुए था इसी दौरान उन्हें किसी ने सूचना दी कि उसकी पत्नी पर किसी ने जानलेवा हमला कर मोबाइल छीन लिया है। सूचना मिलने के बाद हम लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर पहुंचे हैं, उसकी पत्नी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।


घटना के बारे में जानकारी देते हुए डॉक्टर उपेंद्र रावत ने बताया कि गदरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला को घायल अवस्था में लाया गया था। जिसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।