बड़ी खबर-बर्खास्त कर्मचारियों के लिए आई राहत देने वाली खबर

ख़बर शेयर करें



हाईकोर्ट के बाद बर्खास्त कर्मचारियों के लिए एक और राहत देने वाली खबर आई है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद कर्मचारी नियुक्ति के लिए शपथपत्र दे रहे हैं। दीपावली के बाद बर्खास्त कर्मचारियों को फिर से विधानसभा में तैनाती दी जाएगी।

Ad
Ad


विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों को दीपावली के बाद फिर से तैनाती दी जाएगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद 100 से अधिक कर्मचारियों ने शपथपत्र देकर नियुक्ति की मांग की है। विधानसभा भर्तियों पर विशेषज्ञ समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर 23 सितंबर को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने साल 2016 से 2022 के बीच हुई 228 भर्तियों को रद्द कर दिया था। जिसके बाद विधानसभा सचिवालय की ओर से कर्मचारियों को बर्खास्तगी के नोटिस जारी किए थे। इस पर बर्खास्त कर्मचारियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। जिस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए बर्खास्तगी के आदेश पर रोक लगा कर कर्मचारियों को राहत दी।


हाईकोर्ट के आदेश पर कर्मचारी नियुक्ति के लिए शपथपत्र दे रहे हैं। बर्खास्त कर्मचारियों को फिर से विधानसभा में कार्यभार देने और बैठने की व्यवस्था कर दीपावली के बाद तैनाती दी जाएगी। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने हाईकोर्ट के आदेश पर कानूनी राय भी ली है।