लड़कियों के यौन शोषण और जासूसी के आरोप में धार्मिक नेता को 8658 साल की सजा

ख़बर शेयर करें



धार्मिक नेता अदनान ओकतार को कोर्ट ने यौन उत्पीड़न के लिए 8,658 साल की जेल की सजा सुनाई है। अदनान पर आरोप है कि वो महिलाओं का शोषण करता था। साथ ही सैन्य जासूसी के आरोप उस पर हैं। इससे पहले भी कोर्ट ने अदनान को जेल की सज़ा सुनाई है। अदनान एक टीवी शो होस्ट करते है। उस शो में कई लड़कियां मौजूद रहती हैं, जो बहुत ही ज्यादा मेकअप करती हैं और कम कपड़े पहनती हैं। अदनान इन लड़कियों को किटन बुलाता है।

Ad
Ad


मामला तुर्की का है। यहां धार्मिक नेता अदनान ओकतार को वहां के कोर्ट ने यौन उत्पीड़न के लिए 8658 साल की जेल की सजा सुनाई है। अदनान पर आरोप है कि वो महिलाओं के साथ अभद्रता के साथ पेश आते हैं। उन पर जुल्म करते हैं। इससे पहले भी कोर्ट ने अदनान को जेल की सजा सुनाई थी। अदनान एक टीवी शो होस्ट करते हैं। उस शो में कई लड़कियां मौजूद रहती हैं, जो बहुत ही ज्यादा मेकअप करती हैं और कम कपड़े पहनती हैं। अदनान इन लड़कियों को किटन बुलाता है। पिछले साल भी उनपर यौन उत्पीड़न, नाबालिग लड़कियों के साथ शोषण के मामले लगे थे। इस कारण अदनान को 1,075 साल की सज़ा सुनाई गई थी।


मीडिया रिपोर्ट की माने तो अदनान इंस्ताबुल में रहता है। यहां वो एक टीवी शो करता है और अपने विचारों को लोगों तक पहुंचाता है। इसके अलावा अदनान की लाइफस्टाइल अलग है। वह हमेशा पार्टी करता है। इसमें देश विदेश के मशहूर हस्तियों को बुलाता है।