भाजपा से जारी की जिला पंचायत उम्मीदवारों की पहली सूची

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में चल रहे पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के तीसरे दिन भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी की तरफ से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लडने वालों में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र चौधरी की पत्नी कोमल चौधरी का नाम भी शामिल हैं। वह कोमल वार्ड संख्या 14 कुरैया से चुनाव लड़ेंगी।

ADVERTISEMENTS

इस सीट की बात करें तो छात्र नेता संदीप चीमा कांग्रेस समर्थन से दो बार सदस्य रहे हैं। इस बार महिला सीट होने के चलते वह अपने परिवार की किसी महिला को मैदान में उतरेंगे यह तय है।

कांग्रेस नेता संदीप चीमा की बात करें तो वह छात्र राजनीति से ही मुझे हुए खिलाड़ी हैं। उनका स्वभाव और पकड़ इतनी मजबूत है कि वह दो बार भाजपा को मात दे चुके हैं। पिछले दिनों उन्होंने चुनाव को लेकर जो बैठक बुलाई थी उसमें हजारों लोग शामिल हुए थे। तो उसमें भाजपा, व्यापारी नेता भी नजर आए थे। इधर यदि उपेन्द्र चौधरी की बात करें तो वह एक वार भी कोई चुनाव नहीं लडे है। यनि वह चुनाव लडने के मामले में पूरी तरह अनाड़ी है, ऐसे वह संदीप चीमा जैसे खिलाड़ी से मुकाबला कर सीट कैसे भाजपा की झोली में डाल पायेंगे यह पूरी तरह समझ से परे है। भाजपा ने उन्हें टिकट भी किस आधार पर दिया है, यह समझ से परे है।

ADVERTISEMENTS