हलद्वानी -मार्किट माफिया हावी बिना निगम एवम प्राधिकरण की अनुमति के खड़ी कर 77 दुकाने। (देखए वीडियो)

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

अधिकारी पहुंचे तो नजारा देख हुए दंग , प्राधिकरण ने काटा चालान, निगम ने रुकवाया काम

ADVERTISEMENTS

हलद्वानी skt. Com

हल्द्वानी शहर के बीचों बीच शारदा मार्केट में मार्केट माफिय प्राधिकरण और निगम पर हावी हो गया । नजूल भूमि पर रास्ते का निर्माण भी किया जा रहा था सूचना पर पहुंची निगम और प्राधिकरण की टीम के आते ही कार्य कर रहे मिस्त्री और मजदूर इधर-उधर भागने लगे।

पार्षद रवि जोशी ने इस मामले पर विरोध जताते हुए जब नगर आयुक्त रिचा सिंह और सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट से इस संबंध में अनुमति की जानकारी चाहिए तो दोनों अधिकारियों ने अनुमति नहीं देने की बात कही ।

इसके बावजूद भी माफिया ने जहां सड़क पर टाइल बना दी वहीं दुकानों का निर्माण कर दिया । विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बिना नक़्शे के इस तरह की निर्माण कार्य पर चेतावनी देते हुए चालान कर दिया ।

जानकारी के अनुसार यहां पर 77 दुकानों का निर्माण हो रहा था तथा एक दुकान 90 लाख की बिक रही थी मार्केट माफिया किस तरह से प्राधिकरण के साथ सेटिंग गेटिंग के इस दुकान का निर्माण कर रहा था। मामला खुलने पर विकास प्राधिकरण ने अपने इज्ज़त बचाते हुए चालान तो कर दिया लेकिन लोगों के बीच यह बात जोर-जोर से उठ रही है कि बिना प्राधिकरण की मिली भगत के यह निर्माण कार्य कैसे हो सकता है !

वही स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि किसी भी आवास और व्यावसायिक प्रतिष्ठान के बनाने के लिए लोगों को प्राधिकरण के आगे एड़िया रगड़नी पड़ती है ।

वही धन बल के सामने प्व विकास प्राधिकरण नतमस्तक है। किस तरह से बिना अनुमति के इतनी बड़ी संख्या में दुकानों का निर्माण हो रहा है जबकि आम आदमी को आसानी से अपने आवासीय भवन का नक्शा पास करना भी भारी पड़ जाता है वहीं अब देखना यह है कि प्राधिकरण जब किसी भी अवैध निर्माण पर बुलडोजर फिर देता है तो क्या इस अवैध तथा बिना अनुमति के निर्माण पर भी वही कार्रवाई अमल में पता है अथवा यहां भी माफिया हावी हो जाता है

ADVERTISEMENTS