69th National Film Awards: अवार्ड लेने पहुंचे फिल्मी कलाकार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देंगी पुरस्कार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

69th National Film Awards: देश का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड नेशनल फिल्म अवॉर्ड (National Film Award) जीतना हर किसी कलाकार का ख्वाब होता है। हाल ही में 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड के विजेता कलाकारों की लिस्ट का ऐलान हुआ था। जिसमें बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म के कलाकार शामिल है।

ADVERTISEMENTS

कलाकार पहुंचे दिल्ली
ऐसे में दिल्ली में आज यानि की 17 अक्टूबर को 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड के विनर को पुरुस्कार दिया जाएगा। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल दिया जाएगा।

समारोह में शिरकत करने के लिए साउथ के एक्टर अल्लू अर्जुन, पंकज त्रिपाठी, कृति सेनन, अभिनेता रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, करण जौहर, पल्लवी जोशी, विवेक अग्निहोत्री, आर माधवन आदि कलाकार दिल्ली के विज्ञान भवन पहुंच गए है।

69th National Film Awards के विनर्स
साउथ के अभिनेता अल्लू अर्जुन को उनकी फिल्म पुष्पा के लिए बेस्ट एक्टर के अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। तो वहीं बेस्ट एक्ट्रेस के लिए दो अभिनेत्रियों को चुना गया है। आलिया को गंगूबाई काठियावाड़ी और कृति सेनन को फिल्म मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया है।

बेस्ट एक्टर -अल्लू अर्जुन (पुष्पा- द राइज)
बेस्ट एक्ट्रेस -आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी), कृति सेनन (मिमी)
बेस्ट फीचर फिल्म -सरदार उधम, रॉकेट्री-द नांबी इफेक्ट्स
बेस्ट डायरेक्शन -निखिल महाजन मराठी फिल्म गोदावरी
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर -पंकज त्रिपाठी (मिमी)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन डीएसपी- (पुष्पा और आरआरआर)
नरगिस दत्त अवॉर्ड राष्ट्रीय एकता सर्वश्रेष्ठ फिल्म- द कश्मीर फाइल्स
स्पेशल जूरी अवॉर्ड- शेरशाह
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- सरदार उधम सिंह
बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइनर- सरदार उधम सिंह
बेस्ट कोरियोग्राफी- आर आर आर
बेस्ट एडिटिंग- गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्ट मेल सिंगर- काल भैरव
बेस्ट सिनेमामोटोग्राफी- सरदार उधम सिंह

ADVERTISEMENTS