#69 kggold #336kgsilver इस बार 69 किलो सोने और 336 किलो चांदी से बनी गणेश मूर्ति, इतने करोड़ का हुआ बीमा

ख़बर शेयर करें

महाराष्ट्र में गणेश पूजा की तैयारियां धूमधाम के साथ चल रही है। 19 सितंबर से शुरू होने वाली गणपति पूजा के लिए जीएसबी मंडल ने सबसे महंगी गणेश मूर्ति की स्थापना की है। इन्हें मुंबई की सबसे अमीर मंडल के तौर पर जाना जाता है। इस बार गणपति पूजा के लिए मंडल ने सोने-चांदी की बरसात कर दी है।

Ad
Ad

360.45 करोड़ का हुआ बीमा
इस बार गणेश भगवान की प्रतिमा को 69 किलो सोने और 336 किलो चांदी से बनाया गया है। मंडल के एक प्रतिनिधि ने मीडिया को जानकारी दी कि उन्होनें 360.45 करोड़ का बीमा भी कराया है। उन्होनें आगे कहा कि हम सभी गणेश भक्तों का यहां स्वागत करते हैं। इस साल हम 69वां गणेश उत्सव मनाने जा रहे हैं। गणेश की इस प्रतिमा में 36 किलों चांदी और 250 ग्राम सोने का पेंडेंट भी बनाया गया है।

फेशियल रिकगनिशन होगा इंस्टॉल
वहीं मंडल के एक प्रतिनिधि ने बताया कि 20 सितंबर को हम अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के लिए एक विशेष हवन करेंगे। वहीं 19 सितंबर को चंद्रयान की सफलता के लिए भी विशेष हवन करने वाले हैं। उन्होनें कहा कि वे प्रतिमा की सुरक्षा के लिए इस बार फेशियल रिकगनिशन इंस्टॉल किया जाएगा। हम निगरानी के लिए उच्च घनत्व वाले कैमरे का इस्तेमाल कर रहे हैं। फुटफॉल की भी गिनती की जाएगी।