महिला की आंख से निकाले 60 रेंगते कीड़े, डॉक्टर ने बताई हैरान करने वाली वजह

ख़बर शेयर करें

आंखे शरीर की सबसे नाजुक इंद्रियां कही जाती है। हल्की सी चुभन आंखो को सुर्ख लाल कर देती है और जब तक तकलीफ का निवारण ना किया जाए तब तक ठीक नहीं होता। ऐसे में क्या हो अगर आपकी आंखे के अंदर 60 जिंदा कीड़े पहुंच गए। इस घटना ने पुरी दुनिया को चौंका दिया है।

Ad
Ad

ये मामला चीन के कुनमिंग का है, जहां डॉक्टर्स उस वक्त हैरान रह गए जब एक महिला उनके पास आंखों में खुजली की शिकायत लेकर आई। जांच में सामने आया कि उसकी पलकों और आंखों की पुतलियों के बीच रेंगते कीड़े दिखे हैं। जिसके बाद डॉक्टर ने तुरंत ऑपरेशन किया। इन्हें निकाला गया तो इनकी संख्या 60 से ऊपर पर थी।

जानवरों के साथ खेलने के बाद मली आंखे
जानकारी के मुताबिक, वे कीड़े आम तौर पर मक्खी के काटने से फैलते हैं। हालांकि महिला का मानना है कि ये कीड़े उन्हें संक्रमित बिल्लियों या कुत्तों के लार्वा से मिले हैं जब वो अपने पालतू जानवरों के साथ खेला करती थी। महिला ने डॉक्टर्स को यह भी बताया कि ये समस्या उन्हें इसलिए हुई क्योंकि उन्होनें अपने जानवरों के साथ खेलने के बाद अपनी आंखों को मल लिया। उसी दौरान ये संक्रमण उनके शरीर में फैल गया होगा।

2020 में भी आया ऐसा मामला
इसके अलावा उन्होनें बताया कि उन्हें खुजली की समस्या काफी दिनों से थी, लेकिन एक दिन अचानक खुजली के दौरान उनकी आंखों से एक कीड़ा गिरा। जिसके बाद वो घबराकर अस्पताल पहुंच गई। बता दें कि यह पहली कोई घटना नहीं हैं इससे पहले भी 2020 में एक ऐसा किस्सा सामने आया था, जहां एक 60 साल की चीनी महिला की आंखों से सर्जरी करके 20 से ज्यादा कीड़ों को बाहर निकाला था।