चांद के सफर के लिए रवाना हुए 4 अंतरिक्ष यात्री, NASA का Artemis II लॉन्च

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
artemis-ii-moon-mission-nasa-astronauts- US-SPACE-ARTEMIS-II-NASA

4 अंतरिक्ष यात्री चांद के सफर पर रवाना हो गए है। जी हां, नासा का आर्टेमिस II मिशन लॉन्च हो गया है। जिसके तहत बुधवार को चार अंतरिक्ष यात्रियों ने अमेरिका के फ्लोरिडा से उड़ान भरी है। 10 दिन तक ये चंद्रमा के चारों ओर घूमेंगे। ऐसे में अमेरिका का ये कदम चीन की पहली मानव-युक्त लैंडिंग से पहले इंसानों को चांद की सतह पर भेजने की ओर एक बहुत ही महत्वपूर्ण और साहसी कदम माना जा रहा है। आपको बता दें कि इस आर्टेमिस II मिशन के तहत क्रू सदस्य अंतरिक्ष में वहां तक जाएंगे जहां तक इंसान पहले कभी नहीं पहुंचे।

NASA का Artemis II Mission हुआ लॉन्च

इस चार सदस्यों को तीन साल की ट्रेनिंग दी गई। जिसके बाद इस क्रू ने नासा के आर्टेमिस कार्यक्रम में उड़ान भरी है। साल 2017 में एक कार्यक्रम शुरू किया गया था। ये उन कई अरब डॉलर के मिशनों का ही एक पार्ट है। नासा ने जानकारी दी कि ओरियन अंतरिक्ष यान ‘डीप स्पेस नेटवर्क’ के साथ संपर्क में है। नासा को 50 सालों में पहली बार एक ऐसे अंतरिक्ष यान से सिग्नल मिल रहा है जो चांद की तरफ बढ़ रहा है।

चांद के सफर के लिए रवाना हुए 4 अंतरिक्ष यात्री

Artemis II

आर्टेमिस-2 के चार एस्ट्रोनॉट सवार है। जिसमें तीन पुरुष और एक महिला है। चांद पर जा रही इस नासा टीम में अमेरिकी नागरिक रीड वाइजमैन, विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच के साथ कनाडाई नागरिक जेरेमी हैनसेन हैं। बिना चांद पर उतरे ये टीम 10 दिनों तक चंद्रमा के चारों ओर घूमेगी।

ADVERTISEMENTS