हल्द्वानी- नैनीताल रोड पर बस में लगी आग, SSP ने दिखाई बहादुरी, 10 लोगों को सुरक्षित निकाला,देखे वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

 

bus catches fire nainital road

हल्द्वानी में देर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जब एसएसपी मंजूनाथ टीसी की सतर्कता ने 10 जिंदगियों को सुरक्षित बचा लिया। नैनीताल रोड पर चल रही एक बस के टायर में अचानक आग लग गई थी। लेकिन समय रहते हालात काबू में आ गए।

बस में लगी आग से SSP ने लोगों को सुरक्षित निकाला

video- https://youtube.com/shorts/WcpgbWmlJsI?si=pjVZMne-BLRlNCIw

दरअसल एसएसपी मंजूनाथ टीसी जब देर रात शहर में चेकिंग के लिए निकले थे। इस दौरान उन्होंने नैनीताल रोड पर एक बस के नीचे टायर में आग लगी हुई देखी। एसएसपी ने तत्काल अपनी गाड़ी से ओवरटेक कर बस को रुकवाकर मोर्चा संभाला और पास के पेट्रोल पंप से फायर एक्सटिंग्विशर मंगाकर खुद आग बुझाई।

नैनीताल SSP की सूझबूझ से बची 10 जिंदगियां

एसएसपी ने बस में सवार 10 लोगों को बचाकर सकुशल बाहर निकाला। बताया जा रहा है बस अल्मोड़ा से दिल्ली जा रही थी। जिसमें अचानक नैनीताल रोड स्थित हाईवे में आग लग गई। हालांकि एसएसपी की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं बस में आग देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने भी एसएसपी मंजूनाथ टीसी की सक्रियता की तारीफ की।

ADVERTISEMENTS