#Nipah #virus #viralयहां निपाह वायरस के संपर्क में आए 1,080 लोग, सभी शैक्षिक संस्थान 24 सितंबर तक बंद

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

केरल में निपाह वायरस के संपर्क में 1,080 लोग आ चुके हैं। संक्रमितों के संपर्क में आए 327 स्वास्थ्य कर्मी हैं। ऐसे में केरल सरकार ने निपाह वायरस के संक्रमण को देखते हुए कोझिकोड में सभी शैक्षणिक संस्थान 24 सिंतबर तक बंद रखने की घोषणा की है। इसमें स्कूल, कॉलेज और ट्यूशन सेंटर शामिल भी हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि अगले पूरी सप्ताह ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

ADVERTISEMENTS

वहीं स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि कोझिकोड के अलावा दूसरे जिलों में कुल 29 लोग निपाह वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 22 मलप्पुरम से, एक वायनाड से और तीन-तीन कन्नूर और त्रिशूर से हैं। उन्होंने कहा कि उच्च जोखिम वाली श्रेणी में 175 आम लोग और 122 स्वास्थ्यकर्मी हैं।

जल्द मिलेगा टीका
हालांकि आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने कहा कि आईसीएमआर की पूरी टीम नए टीका विकसित करने में जुटी हुई है। अगले दो से तीन महिने में डेंगू के टीके के टीके का देश भर के अस्पतालों में ट्रायल शुरू होने वाला है। वहीं टीबी और निपाह को लेकर भी टीके की खोज करने का विचार हैं।

ADVERTISEMENTS