1 July Rule Change: LPG, रेलवे, आधार कार्ड से लेकर 1 जुलाई से बदल जाएंगे ये 8 बड़े नियम

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

Image

1 July Rule Change: नया महीना यानी 1 जुलाई 2026 शुरू होने में अब बस कुछ ही घंटे बचे हैं। हर महीने की पहली तारीख को देश में कई बड़े बदलाव होते हैं, जिनका सीधा असर आम आदमी की जेब और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है। इस बार भी 1 जुलाई से LPG गैस, भारतीय रेलवे, पासपोर्ट और ITR से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव होने जा रहा है। अगर आप आखिरी समय की परेशानियों और किसी भी तरह के आर्थिक नुकसान से बचना चाहते हैं, तो इन बदलावों के बारे में पहले से जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि 1 जुलाई से कौन-से 8 बड़े नियम बदलने जा रहे हैं।

1 जुलाई से बदल रहे हैं ये नियम

1. एलपीजी नियम और कीमत

हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की नई कीमतों की घोषणा करती हैं। 1 जुलाई को भी सुबह 6 बजे देश में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर और 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट जारी किए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर दामों में कमी या बढ़ोतरी हो सकती है।

2. एलपीजी गैस ई-केवाईसी (e-KYC) की आखिरी तारीख

अगर आपने 30 जून की आखिरी तारीख तक अपने गैस कनेक्शन की बायोमेट्रिक ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो 1 जुलाई से आपका गैस कनेक्शन ब्लॉक हो सकता है। ऐसे उपभोक्ताओं को 1 जुलाई से नया सिलेंडर बुक करने में दिक्कत आएगी और उनकी गैस सब्सिडी भी रोकी जा सकती है।

3. आईटीआर (ITR) फाइलिंग की डेडलाइन

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है। 1 जुलाई से इस काम में तेजी आएगी क्योंकि आखिरी दिनों में भारी ट्रैफिक के कारण इनकम टैक्स का पोर्टल धीमा हो जाता है। एक्सपर्ट्स की सलाह है कि जुलाई की शुरुआत होते ही अपना टैक्स रिटर्न दाखिल कर लें।

4. आधार कार्ड फ्री अपडेट सर्विस

आधार (UIDAI) कार्ड अपडेट: आधार बनाने वाली संस्था UIDAI 1 जुलाई से ईमेल अपडेट को लेकर एक खास सुविधा दे रही है, जिसके तहत आप आधार ऐप के जरिए इसे फ्री में अपडेट कर पाएंगे। पहले इसके लिए 75 रुपये देने पड़ते थे।

5. भारतीय रेलवे के सख्त नियम

रेलवे में बिना टिकट यात्रा करने वालों पर जुर्माने की राशि बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। केंद्र सरकार के इस प्रस्ताव पर राष्ट्रपति की मंजूरी मिल चुकी है और इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।

6. पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा

विदेश मंत्रालय ने 1 जुलाई, 2026 से नॉर्मल और तत्काल दोनों तरह के पासपोर्ट के लिए सर्विस फीस बढ़ा दी है, जिससे अब पासपोर्ट आवेदन के लिए पहले से ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा।

7. EPFO 3.0 का रोलआउट

श्रम और रोजगार मंत्री के संकेतों के अनुसार, जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में EPFO 3.0 लॉन्च किया जा सकता है। इसके तहत प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी यूपीआई (UPI) और एटीएम (ATM) से भी पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे।

8. कारें होंगी महंगी

1 जुलाई से KIA मोटर्स अपनी कारों की कीमतों में 2 फीसदी और Tata Motors अपने ICE व EV मॉडल्स की कीमतों में 1.5% तक की बढ़ोतरी करने जा रही हैं, जिससे कार खरीदना महंगा हो जाएगा।