सरकारी नौकरी: इस बैंक में निकली मैनेजर की भर्ती, वेतन 93 हजार; कौन कर सकता है आवेदन? जान लें सभी नियम
ADVERTISEMENTS
UCO Bank Manager Recruitment 2026: यूको बैंक ने विशेषज्ञ अधिकारी भर्ती 2026-27 के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के तहत कुल 20 पद भरे जाएंगे। इनमें मैनेजर-एआई/एमएल इंजीनियर के 10 पद और मैनेजर-साइबर सिक्योरिटी के 10 पद शामिल हैं। दोनों पद एमएमजीएस-II श्रेणी के हैं। उम्मीदवार 29 अगस्त से 18 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए करना होगा।
उम्मीदवार केवल एक पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग, समूह चर्चा और/या साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
क्या है आवेदन के लिए पात्रता?
- मैनेजर-एआई/एमएल इंजीनियर (एमएमजीएस-II): इस पद के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर विज्ञान, आईटी, एआई एवं एमएल या डेटा साइंस में कम से कम 50% अंकों के साथ बीई/बीटेक होना चाहिए। एमसीए, एमई या एमटेक डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। एआई, जनरेटिव एआई, एनएलपी या मशीन लर्निंग से जुड़े प्रमाणपत्र वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए।
- मैनेजर-साइबर सिक्योरिटी (एमएमजीएस-II): इस पद के लिए कंप्यूटर विज्ञान, आईटी, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स या संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ बीई/बीटेक, एमसीए, एमटेक या एमएससी जरूरी है। साइबर सुरक्षा या आईटी में उच्च डिग्री वालों को प्राथमिकता मिलेगी। साथ ही, निर्धारित सूची में से कम से कम एक मान्य साइबर सुरक्षा प्रमाणपत्र होना जरूरी है। उम्मीदवार के पास साइबर सुरक्षा में कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए, जिसमें रेड टीम ऑपरेशन, पेनिट्रेशन टेस्टिंग या सुरक्षा जांच का अनुभव शामिल हो।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


