दुनिया छोड़ गए लेकिन फिर भी इस दुनिया को देख सकेंगे दिनेश

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के प्रसिद्ध मिठाई की दुकान स्टैंडर्ड स्वीट हाउस के स्वामी दिनेश गुप्ता भले ही इस दुनिया से रुखसत हो गए हो लेकिन इसके बावजूद वह इस दुनिया को अपनी आंखों से देख पाएंगे।

ADVERTISEMENTS

ऐसा इसलिए होगा की उनकी एक सड़क दुर्घटना में हुई मौत के तुरंत बाद मोर्चरी में उनकी आंखें उनकी पूर्व सहमति से मुरादाबाद के चिकित्सकों द्वारा सुरक्षित निकाली गई। दिनेश गुप्ता के आखो की रोशनी किसी और कि आंखों में ज्योति बनकर दुनिया को देख पाएंगी।

दिनेश गुप्ता हल्द्वानी के व्यापारियों में दीनू के नाम से जाने जाते थे उनका व्यवहार सबसे अच्छा रहता था। दिनेश गुप्ता आज सुबह 6:30 बजे जब अपने घर नैनीताल रोड स्थित अंबिका विहार से रामपुर रोड स्टैंडर्ड स्वीट हाउस पर पहुंचने के लिए अभी तिकोनिया ही पहुंचे थे की एक ट्रक में उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

लोगों द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद उन्होंने ट्रक के ड्राइवर को गिरफ्तार कर ट्रक को सीज कर दिया। दिनेश गुप्ता की मृत्यु के बाद दी गई चांद की आंखें अब किसी अन्य की आंखों की रोशनी बनकर दुनिया को देखेगी तो उससे ज्यादा खुशी उनके परिजनों को होगी।

ADVERTISEMENTS