हल्द्वानी-लाइव आकर उत्तराखंड की यूट्यूबर ने किया सुसाइड!, जंगल में पाई गई बेहोश Jyoti Adhikari Suicide Attempt

ख़बर शेयर करें

 

haldwani-jyoti-adhikari-suicide-attempt

Haldwani Vlogger Jyoti Adhikari Suicide Attempt: हल्द्वानी की फेमस यूट्यूबर ज्योति अधिकारी ने सुसाइड करने की कोशिश की है। जिसका वीडियो खुद ज्योति अधिकारी ने सोशल मीडिया पर डाला है। दरअसल सुसाइड से पहले वो फेसबुक पर लाइव आई। जहां उन्होंने रानीबाग के जंगल में आत्महत्या का प्रयास किया। जिसमें वो काफी भावुक नजर आ रही थीं।

haldwani-vlogger-jyoti-adhikari-suicide-attempt

लाइव आकर उत्तराखंड की यूट्यूबर ने किया सुसाइड!

वीडियो में उन्होंने कहा कि वो मानसिक तनाव से गुजर रही हैं। उन्होंने पुलिस और अन्य एक व्लॉगर पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। हालांकि समय रहते ही पुलिस ने उन्हें बचा लिया और अस्पताल में भर्ती करवाया। बताते चलें कि बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल के बाद ये उत्तराखंड में दूसरी घटना है।

अनुराग डोभाल के बाद उत्तराखंड में दूसरी घटना

दरअसल हाल ही में उत्तराखंड के फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने भी लाइव आकर सुसाइड एटेंप्ट किया था। जिसके बाद अब एक और व्लॉगर यानी कि ज्योति अधिकारी ने भी सुसाइड करने की कोशिश की।

लाइव आकर ज्योति अधिकारी ने जंगल में किया सुसाइड का प्रयास

आपको बता दें कि फेसबुक मे लाइव आकर वो रानीबाग के जंगलों में सुसाइड करने पहुंची। जैसे ही पुलिस को इसकी सुचना मिली वो तुरंत मौके पर पहुंची और ज्योति अधिकारी को बचा लिया। लाइव के दौरान उन्होंने पुलिस और व्लॉगर सुनीता भट्ट पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया।

रोते हुए पुलिस और एक व्लॉगर पर लगाए गंभीर आरोप

शनिवार की शाम को ही वो रानी बाग के शीतला माता मंदिर के जंगल पहुंची। रोते हुए ज्योति ने काफी आरोप लगाए। करीब 25 से 30 मिनट वो फेसबुक पर लाइव थी। इस दौरान पुलिस ने ज्योति को बचाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

पुलिस ने समय रहते बचाया

ज्योति की माने तो उनकी महिला व्लॉगर ने उनके चरित्र पर काफी आरोप लगाए। इसके बाद भी पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की माने तो महिला को सकुशल बरामद कर अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वो पूरी तरह से ठीक है।