हल्द्वानी-तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार पेंटर की मौत, कारपेंटर घायल

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक पेंटर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी कारपेंटर गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में स्वजन ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
पुलिस को दी गई तहरीर में मोहम्मद अली पुत्र रहमान सैफी निवासी नई बस्ती ब्रह्मपुरी, रामपुर ने बताया कि 14 मार्च की शाम उनके रिश्तेदार मोहम्मद यासीन (42) निवासी रामपुर अपने साथी मोहम्मद उमर (45) के साथ बाइक से भीमताल से रामपुर की ओर आ रहे थे।
तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
बताया गया कि जैसे ही दोनों काठगोदाम क्षेत्र में पीएमजीएसवाई कैंप रानीबाग के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
कहा कि कार सवार ने बस को ओवरटेक करते समय नीचे की ओर आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत डा. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान पेंटर मोहम्मद यासीन की मौत हो गई, जबकि कारपेंटर मोहम्मद उमर के उपचार के लिए उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया है।
घटना के बाद मृतक के स्वजन ने थाना काठगोदाम में तहरीर देकर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्वजन का कहना है कि कार में उत्तराखंड सरकार लिखा था। रविवार को मोर्चरी में पोस्टमार्टम कर शव स्वजन को सौंप दिया गया है
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन