हल्द्वानी- यहाँ गुलदार की सक्रियता होने की सूचना,लोगो मे दहशत

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। फतेहपुर रेंज से लगे बजुनिया हल्दू ग्राम स्थित कोणार्क कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में गुलदार की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत है। रविवार सुबह स्थानीय निवासी योगेरा हेडिया के गेहूं के खेत में गुलदार और उसके शावकों को देखे जाने की सूचना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। ग्राम प्रधान डीसी जोशी की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ इलाके में गस्त की लेकिन गुलदार का सुराग नहीं लगा। जब फतेहपुर रेंज के रेंजर पीके असगोला से मामले में संपर्क किया गया तो उन्हें घटना की जानकारी ही नहीं थी। खतरनाक हुआ मूवमेंटग्रामीणों के अनुसार, गुलदार लगातार आबादी वाले क्षेत्रों के करीब आ रहा है।पूर्व में भी बजुनिया हल्दू क्षेत्र से लगे जंगल में एक ग्रामीण को शिकार बना चुका है और कुछ समय पूर्व ही एक सांभर और एक बकरी की भी अपना निवाला बनाया है। अब शावकों के साथ मौजूदगी की बात सामने आने से खतरा और अधिक बढ़ गया है, क्योंकि मादा गुलदार इस समय अधिक आक्रामक हो सकती है। वन विभाग का रवैया टालमटोल वालामामले की गंभीरता को देखते हुए ग्राम प्रधान हौसी जोशी ने वन विभाग से तुरंत एक्शन लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्या वन विभाग बजूनिया हल्दू में ही घटना होने का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि फैसिंग लगाने को लेकर व डीएफओं को पूर्व में ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द संवेदनशील इलाकों में तारवाड़ (फेंसिंग) नहीं हुई ती ग्रामीण अआंदोलन को बाध्य होंगे।