दिल्ली Blast में उत्तराखंड का युवक भी घायल, सीएम धामी ने की परिजनों से बात

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
delhi blast uttarakhand youth injured

दिल्ली के लालकिले पर हुए बम धमाके में लगभग दर्जन भर लोगों की मौत हो गयी थी और लगभग दो दर्जन लोग घायल हुए थे। जिसमें घायल हुए लोगो में एक युवक उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले का भी शामिल था। अच्छी खबर ये है कि युवक का अब खतरे से बाहर है।

ADVERTISEMENTS

Delhi Blast में उत्तराखंड का युवक भी घायल

आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली के लाल किले में कार में हुए बम धमाके के बाद देवभूमि उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार रुड़की अनेक स्थानों के साथ साथ ऊधम सिंह नगर जिला पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है। इस बम धमाके में उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर का हर्षुल सौतिया (28) भी शामिल था।

सिग्नल लाइट में ही था युवक

हर्षुल ने बताया कि जिस समय लाल किले के पास सिग्नल लाइट में धमाका हुआ था उनकी कार भी उस कार से 100 मीटर की दूरी पर थी। धमाके के दौरान इनके सर में उनकी कार का शीशा आकर लग गया। जबकि उनकी कार पूरी तरह डैमेज हो गई। आनन फानन में हरसूल समेत सभी घायलों का अस्पताल भिजवाया गया।

सीएम धामी ने जाना था युवक का हाल

हर्षुल ने बताया कि उनके सिर पर चोट आई थी। हालांकि उनकी हालत स्थिर होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यक्तिगत तौर पर उन्हें फोन कर बेटे का कुशलक्षेम जाना। साथ ही सरकार के प्रयासों से उनके बेटे को जल्द अस्पताल से डिस्चार्ज होने में भी मदद मिली

ADVERTISEMENTS