यूथ काग्रेस ने स्वराज आश्रम में किया बैठक का आयोजन,विधानसभा कार्यकारणी का विस्तार

ख़बर शेयर करें

यूथ काग्रेस ने स्वराज आश्रम में बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने की।
हल्द्वानी विधान सभा अध्यक्ष मोकिन सैफी ने जिला अध्यक्ष हर्षित भट्ट व प्रदेश पदाधिकारियों की सहमति से विधानसभा कार्यकारणी का विस्तार किया जिसमे विधानसभा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सुमित कुमार,अनस मिकरानी,मंशी प्रकाश,अरमान खान को दी गयी। जबकि विधानसभा महासचिव के पद सोनू आंसारी,आकांक्षा सिंह, पुष्पा देबी,काजल,फाजिल आंसारी, पंकज कुमार,सतेंद्र मुल्तानी, बिलाल अहमद,आरिफ सैफी, नितिन पनेरू को दी गई है।
बैठक को सम्बोधित करते प्रदेश सहप्रभारी आभव्या सिंह ने बूथ जोड़ों यूथ जोड़ो कार्यक्रम पर जोर दिया तत्काल सभी बूथों को मजूबती से कार्य मे जुटने की अपील की।
प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने कार्यक्रम का संचालन किया।
कार्यक्रम में मीमांशा आर्या
आसिफ़ आली अमन सिदिकी राधा आर्या विनोद कुमार पिन्नु सचिन राठौर मोनू चौहान मयंक गोस्वामी सुहैल सीड हाजी नाज़िम जावेद मालिक आदि थे।

Ad
Ad