ब्रेकिंग -दुःखद यहाँ सडक दुर्घटना में युवा व्यवसाई कि मौत घर में कोहराम

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

सड़क दुर्घटना में युवा व्यापारी एवं सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता का निधन हो गया। जिसके बाद मृतक के घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए लोग उमड़ पड़े। बताया जा रहा है कि युवा व्यापारी अपने परिवार के साथ मेहंदीपुर बालाजी दर्शन के बाद लौट रहे थे। घटना आज सुबह साढ़े 6 बजे की है ।

-->

बहेड़ी के निकट सितारगंज के सस्ता गल्ला विक्रेता दीपक जैन अपने परिवार के साथ श्री बालाजी दर्शन करके लौट रहे थे कि अचानक सामने आए ट्रक से उनकी गाड़ी टकरा गई। आनन फानन में दीपक को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके साथ उनके परिजनों को भी चोट आई है।

दीपक के सड़क दुर्घटना में कालकवलित होने की खबर सुनते ही नगर से अनेक व्यापारी अपने अपने वाहनों से बहेड़ी पहुंच गए। वही मृतक दीपक के घर मे भी सन्नाटा छा गया। किसी को भी यकीन नही हो रहा था कि सबसे मृदभाषी, मिलनसार और हँसमुख स्वभाव के धनी दीपक उनके बीच नही रहे। दीपक के घर मे मा पत्नी और बच्चो का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं सोशल मीडिया पर भी उनके इष्ट मित्रों, शुभचिंतको का इस तरह दिवंगत होने पर शोक एवं श्रदांजलि अर्पित की जा रही है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालो में सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, पलविंदर सिंह औलाख, सभासद रवि रस्तोगी, संजय गोयल, यश अरोरा, राजू नगदली, प्रिंस गुप्ता, संदीप बाबा, नितिन अरोरा, राजीव गुप्ता आदि रहे।