चंडीगढ़ मेयर पर जीत से उत्साहित आप-कांग्रेस का दिल्ली लोस में सीटों पर सहमति 4-3 का फार्मूला आज लगेगी मुहर

ख़बर शेयर करें

Delhi skt. com

Ad
Ad

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद आप और कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी की ताजपोशी के बाद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में उत्साह का वातावरण है चंडीगढ़ की जीत के बाद दोनों दलों ने दिल्ली लोकसभा चुनाव पर सहमति बना ली है आम आदमी पार्टी कर तथा कांग्रेस तीन सीटों पर लड़ने पर लगभग तैयार हो चुके हैं जिसका औपचारिक जो ऐलान आज भी हो सकता है।

आगामी लोकसभा चुनाव में दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं। आम आदमी पार्टी चार और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में गठबंधन के लिए तीन सीटों की पेशकश की है। इसपर लगभग सहमति बन गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस को आम आदमी पार्टी ने चांदनी चौक सीट देने का प्रस्ताव दिया है। इसके अलावा पूर्वी दिल्ली और नॉर्थ ईस्ट सीट कांग्रेस को देने का प्रस्ताव भी दिया है। आप की तीन सीटों की पेशकश पर दोनों दल सहमत हो गए हैं।

ऐसे में कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। वहीं, आम आदमी पार्टी नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और नॉर्थ वेस्ट दिल्ली सीट से चुनाव लड़ सकती है। इसका औपचारिक एलान होना बाकी है। जो आज हो सकता है