जीजा से था पत्नी का अवैध संबंध, नाराज पति ने दी ऐसी खौफनाक मौत…जानकर कांप जाएगी आपकी रूह

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

wife strangled to death on suspicion of illicit relationship

Muzaffarpur Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे…

ADVERTISEMENTS

Muzaffarpur Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जीजा से था पत्नी का अवैध संबंध

जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के अमरख गांव की है। मृतका की पहचान अमरख गांव निवासी कपलेश्वर महतो की पत्नी सुरजी देवी (50) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुरजी देवी का अपने जीजा से अवैध संबंध था। इस बात को लेकर पति कपिलेश्वर महतो नाराज चल रहा था। सोमवार की रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कपिलेश्वर में अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। सुबह जब घटना की जानकारी स्थानीय लोगों तक पहुंची तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।  पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतता के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
 

ADVERTISEMENTS