सीएम विरोध -सड़क पर उतरने से पहले ही यहाँ हुए युवा कांग्रेसी नजरबंद

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज हल्द्वानी दौरे पर रहे, इसी बीच महंगाई, बेरोजगारी, अतिक्रमण अभियान, अघोषित बिजली कटौती के विरोध में यूथ कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के हल्द्वानी दौरे का विरोध किया, जिसको लेकर पुलिस द्वारा यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को उनके ही कार्यालय में नजरबंद कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS


आपको बता दें यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काले झंडे और गुब्बारे दिखाकर विरोध करने की रणनीति को पुलिस द्वारा थाम लिया गया। वही इस बीच विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई, यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा की महंगाई, बेरोजगारी, अतिक्रमण अभियान, बिजली और पानी सहित कई मांगों को लेकर उनके द्वारा विरोध किया जा रहा है.


जिसकी भनक लगते ही पुलिस ने यूथ कांग्रेस कार्यालय में ही कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया। साथ ही यूथ कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा की सरकार द्वारा युवाओं को आवाज उठाने की आजादी भी छीन ली गई है, जिसका परिणाम यही है की उन्हे सड़क पर उतरने से पहले ही नजरबंद कर दिया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS