Year Ender 2024: साल 2024 की रूह कंपा देने वाली घटनाएं, जिसे देख लोग डर गए, घटनाओं ने किया हैरान

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

Year Ender 2024: Soul-shattering events of the year 2024

हर साल अच्छी और बुरी याद देकर जाता है। साल 2024 भी कुछ ऐसा ही रहा। इस साल भी ऐसी कई घटनाएं हुई हैं जिन्हें देख लोग काफी हैरान हुए, भयभीत हुए और कई घटनाएं तो लोगों की आंखों में आंसू भी ले आई। आइये साल 2024 की इन्हीं घटनाओं पर नजर डालते हैं।

-->

हाथरस भगदड़ कांड

2 जुलाई 2024 को उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ मची, जिसमें 123 लोगों की जान चली गई। हाथरस कांड के बाद भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि मध्य प्रदेश के ग्वालियर भाग गया। इसी बाबा ने सत्संग आयोजित कराया था। हजारों लोगों के एकत्र होने और व्यवस्था उचित न होने के कारण ही भगदड़ में कई लोगों की जान गई।

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमला

साल 2024 में जम्मू कश्मीर में बहुत आतंकी हमले हुए। खासकर जम्मू रीजन में आतंकी हमले काफी देखने को मिले। जम्मू के रियासी जिले के पौनी इलाके में 9 जून 2024 को आतंकवादियों ने बस को निशाना बनाया और बस शिवखोरी से कटरा जा रही थी, तभी आतंकियों ने गोलीबारी की और बस सीधे खाई में जा गिरी। हादसे में एक बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई थी।

कोलकाता रेप कांड

9 अगस्त 2024 को कोलकाता के आरजी कर मोडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया था। घटना के आरोपी संजय रॉय को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं कॉलेज के तत्कालीन प्रिंसिपल संदीप घोष पर भी शिंकजा कसा गया था। घटना के बाद से पूरे पश्चिम बंगाल सहित देशभर में बड़े स्तर पर प्रदर्शन हुए। कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश के बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। यह घटना देशभर के लोगों के लिए आक्रोश भरी रही। सरकार से सख्त कानून बनाने की मांग की गई।

केरल के वायनाड में भूकंप

30 जुलाई 2024 को केरल के वायनाड में ऐसा भूकंप आया जिसने सभी का दिल दहल गया। 30 जुलाई की रात को वायनाड में अचानक भीषण भूस्खलन हुआ। भीषण त्रासदी में कई किलोमीटर तक का क्षेत्र पूरी तरह से तबाह हो गया। 231 से ज्यादा लोगों की जान गई। लगभग 1200 करोड़ का नुकसान हुआ।

कर्नाटक में प्रेमिका के 59 टुकड़े

3 सितंबर 2024 को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में महालक्ष्मी की हत्या हुई। आरोपी ने अपनी प्रेमिका के शरीर के 59 टुकड़े किए और उन्हें फ्रिज में रख दिया। हत्यारे ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि वह यह क्रूर अपराध इसलिए कर रहा है क्योंकि वह महालक्ष्मी के व्यवहार से तंग आ चुका है। इस घटना को जिसने भी सुना वो सहम गया।

तिरुपति लड्डू विवाद

18 सिंतबर 2024 में आंध्र प्रदेश में तिरुपति मंदिर में प्रसाद के रुप में मिलने वाले लड्डू में मिलावट का मामला सामने आया। आरोप लगे कि प्रसाद को बनाने में जिस मिलावटी घी का इस्तेमाल किया जा रहा है, वह जानवरों की चर्बी और फिश ऑयल से बना था।

देहरादून कार हादसा


11 नवंबर की वो काली रात कभी कोई नहीं भूल पाएगा, जिसने छह घरों के ‘चिराग’ एक पल में बुझा दिए थे। देहरादून के ओएनजीसी चौक पर रात दो बजे बेलगाम गति से दौड़ती कार और कंटेनर की भिड़ंत में जिस तरह दो युवाओं की कटी हुई गर्दन और शवों के चीथड़े इधर-उधर सड़क पर फैले हुए थे, उसने हर किसी को झकझोर दिया था।

जयपुर एलपीजी गैस टैंकर हादसा

साल जाते-जाते इस हादसे ने सभी के दिल को झकझोर दिया। 20 दिसंबर 2024 की सुबह-सुबह जयपुर में अजमेर हाइवे पर भांकरोटा में दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास एलपीजी गैस से भरे टैंकर में ब्लास्ट हो गया, जिसकी वजह से 19 लोग जिंदा जल गए। 20 अन्य लोग गंभीर रुप से झुलस गए। तीन दर्जन वाहन आग की चपेट में आने से राख हुए। हादसा उस वक्‍त हुआ जब 18 टन गैस से भरा टैंकर यू-टर्न ले रहा था। तब एक कंटेनर ने उसके टक्‍कर मार दी और फिर गैस रिसाव से आस-पास 600 मीटर के दायरे में आग लग गई