BJP में बड़ा सियासी झटका! इन 5 नेताओं को पार्टी ने किया बाहर, राजनीतिक हलचल बढ़ी
भाजपा की राजनीति में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भारतीय जनता पार्टी ने कोर कमेटी से पांच नेताओं को बाहर किया है। खास बात यह है कि सभी 5 नेता मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विरोधी गुट के है। ऐसे में विरोधी गुट…
इंदौरः मध्यप्रदेश भाजपा की राजनीति में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भारतीय जनता पार्टी ने इंदौर की कोर कमेटी से पांच नेताओं को बाहर किया है। खास बात यह है कि सभी 5 नेता मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विरोधी गुट के है। ऐसे में विरोधी गुट को करारा झटका लगा है। दरअसल, एमपी में बीजेपी पार्टी ने कोर कमेटी को छोटा करने का फैसला लिया है। इसका सबसे बड़ा असर इंदौर पर हुआ है। जिसमें पांच नेताओं की छुट्टी हो गई।
इन पांच नेताओं को पार्टी ने किया बाहर
1.ग्वालियर के प्रभारी गोपीकृष्ण नेमा
2.बैतूल के प्रभारी सुदर्शन गुप्ता
3.खेल प्रकोष्ठ के संयोजक मानसिंह यादव
4.व्यापारी प्रकोष्ठ के धीरज खंडेलवाल
5.शिक्षक प्रकोष्ठ के महेश पालीवाल
उपरोक्त सभी नेताओं का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से ताल-मेल नहीं बैठता है। ये सभी प्रदेश भाजपा के महामंत्री गौरव रणदिवे के मददगार और साथ देने वालों में से है। इसके अलावा, विधानसभा में हारे हुए प्रत्याशियों को भी कमेटी से बाहर करने का फैसला किया गया है, लेकिन इंदौर में ऐसा कोई प्रत्याशी नहीं है, क्योंकि पार्टी ने सभी नौ सीट जीती थी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


