मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, पौड़ी में ली अंतिम सांस

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

up-cm-yogi-adityanath-mother-savitri-devi-passed-away-in-panchur-village-of-pauri-garhwal

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आ रही है। उनकी माता सावित्री देवी का 91 साल की आयु में पौड़ी स्थित उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया है। निधन होने की जानकारी पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार ने दी है।

ADVERTISEMENTS

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

दरअसल सीएम योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी लंबे समय से बीमार चल रही थी। उनकी माता सावित्री देवी एक गृहिणी थीं। वो उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में रहती थीं। बीते महीनों में कई बार उनका स्वास्थ्य खराब हुआ था। उस दौरान सीएम योगी उन्हें अस्पताल में देखने भी पहुंचे थे।

नक्शेदेखें

अंतिम संस्कार के लिए पौड़ी पहुंच सकते हैं सीएम योगी

सावित्रि देवी की घर पर ही डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच की। 11:50 में उन्होंने अपने घर में अंतिम सांस ली। मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पौड़ी पहुंच सकते हैं।

पिता का कोरोना काल में हुआ निधन

बता दें कि साल 2017 में योगी आदित्यनाथ जब पहली बार यूपी के मुख्यमंत्री बने थे, तब उन्होंने अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचकर मां का आशीर्वाद लिया था। योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद बिष्ट का साल 2020 में कोरोना काल में निधन हो गया था. हालांकि वो अपने पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाए थे।

तब सीएम योगी की तरफ से एक पत्र जारी किया गया था कि कोरोना महामारी और लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए, वो यूपी की जनता की प्रति अपने कर्तव्य और कोरोना प्रबंधन की जिम्मेदारियों के कारण वे पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके

सीएम ने जताया शोक

सीएम धामी ने यूपी के सीएम की मां के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “उत्तर प्रदेश के आदरणीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।

वोटरगाइड देखें

ज़्यादा जानें

समाचार पढ़ें

योजनाएं खोजें

स्थानीय परमिट लें

वर्दी देखें

Politics

विचार पढ़ें

माँ का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। उनका जाना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। बाबा केदार से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा माननीय योगी जी सहित समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

ADVERTISEMENTS