कुश्ती संघ निलंबित संजय सिंह हटाए गए, पहलवानो की जीत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

WFI: भारतीय खेल मंत्रालय ने आज यानी की 24 दिसंबर को एक बड़ा फैसला सुनाया है। भारतीय कुश्ती संघ को खेल मंत्रालय ने ससपेंड कर दिया है। कहा जा रहा है की खिलाड़ियों के विरोध के चलते ये एहम फैसला लिया गया है।

-->

खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ को किया ससपेंड
खेल मंत्रालय द्वारा कुश्ती संघ को ससपेंड करने के साथ साथ नए अध्यक्ष बने संजय सिंह के फैसले भी रद्द हो जाएंगे।बता दें की पहलवानों के प्रदर्शन के बाद कुश्ती संघ के अध्यक्ष भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को उनके पद से हटा दिया गया था। जिसके बाद चुनाव हुए तो बृजभूषण के करीबी संजय सिंह ने चुनाव जीता।

साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने का फैसला सुनाया
पहलवान साक्षी मलिक ने संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कुश्ती छोड़ने का फैसला सुनाया था। जिसके बाद बजरंग पूनिया ने भी अपना पद्म श्री वापस कर दिया। साथ ही हरियाणा के पैरा एथलीट वीरेंद्र सिंह ने भी अपना पद्म श्री वापस करने की अनोउसमेंट की थी।