महिला वोटर बनेंगी गेम चेंजर, इस सीट पर सांसद चुनने के लिए महिलाओं की रुचि रहती है अधिक

ख़बर शेयर करें


उत्तराखंड में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होना है। ऐसे में चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। उत्तराखंड में महिला वोटर गेम चेंजर, साबित हो सकती हैं। जिस भी पार्टी या दल के साथ महिलाओं का साथ होगा उस दल का पलड़ा भारी रहेगा। यही वजह है कि महिलाओं को रिझाने के लिए भाजपा हो या कांग्रेस दोनों ही पार्टियां कोशिश में जुट हुई है।

Ad
Ad


उत्तराखंड में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दल महिला मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए तमाम तरह के आयोजन किए हैं। बीजेपी जहां नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम, लखपति दीदी योजना, यूनिफॉर्म सिविल कोड और महिला आरक्षण जैसी योजनाओं के जरिए मातृशक्ति को अपने पाले में लाने का प्रयास कर रही है। वहीं कांग्रेस ने भी चुनाव में उतरने से पहले उत्तराखंड में महिलाओं की सुरक्षा समेत अन्य मुद्दों को उठा रखा है।

लोकसभा चुनाव में महिला वोटर बनेंगी गेम चेंजर
महिलाओं के बल पर किसी पार्टी को न सिर्फ सत्ता की कुंजी मिल सकती है बल्कि सत्ता छिन भी सकती है। लोस चुनाव 2024 में अब ज्यादा वक्त नहीं है। आपको बता दें नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदिय सीट ऐसी है जहां सांसद चुनने में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की रुचि अधिक रहती है। पिछले चुनाव में संसदीय क्षेत्र की 14 विधानसभा सीटों में से दस सीटों पर आधी आबादी ने रिकॉर्ड तोड़ मतदान कर पुरुषों को पीछे छोड़ था। ऐसे में माना जा रहा है कि आधी आबादी को जिस प्रत्याशी ने साध लिया उसकी जीत तय है।

नैनीताल सीट में हैं 20 लाख से अधिक महिला मतदाता
नैनीताल संसदीय क्षेत्र में नैनीताल जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र नैनीताल, भीमताल, हल्द्वानी, कालाढूंगी व लालकुआं और ऊधम सिंह नगर के नौ विधान सभा क्षेत्र जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता व खटीमा शामिल हैं। इन 14 विधानसभा क्षेत्रों में इस बार करीब 20 लाख 12 हजार 265 मतदाता हैं। इनमें लगभग नौ लाख 67 हजार 183 महिला मतदाता हैं। वहीं हल्द्वानी, काशीपुर, बाजपुर और सितारगंज विधानसभा सीट को छोड़ 10 विधानसभा क्षेत्रों में सांसद चुनने में महिलाएं पुरुषों से आगे थी।

2024 में बढ़ा आंकड़ा
साल 2019 में करीब 18 लाख 28 हजार 433 मतदाता थे। इस बार करीब एक लाख 83 हजार 832 मतदाता बढ़े हैं। इनमें युवा, महिला वोटरों की भी संख्या में इजाफा हुआ है। संसदीय सीट पर भले ही महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले कम हो। लेकिन पिछले चुनाव की बात करें तो महिलाओं की मतदान में भागीदारी अधिक थी। 2019 के लोकसभा चुनाव की तरह बीजेपी इस बार भी उत्तराखंड में पांचों सीटें जीतकर इतिहास रचने की तैयारी में है।

ऊधमसिंह नगर

विस सीट मत प्रतिशत पुरुष महिला
जसपुर 72.73 71.32 74.13
गदरपुर 75.96 75.72 76.19
रुद्रपुर 68.20 67.53 68.87
किच्छा 69.13 68.93 69.33
नानकमत्ता 74.05 71.62 76.47
खटीमा 72.24 68.98 75.50

नैनीताल जिला
लालकुआं 69.50 67.76 71.41
भीमताल 59.48 58.44 60.69
नैनीताल 55.29 52.89 57.99
कालाढूंगी 66.87 64.35 69.53

विस पुरुष महिला कुल मतदाता
जसपुर 70609 62330 132946
काशीपुर 90300 83639 173941
बाजपुर 83405 76671 160082
गदरपुर 77067 72099 149170
रुद्रपुर 105632 95477 201112
किच्छा 76292 69141 145436
सितारगंज 67046 61296 128348
नानकमत्ता 63351 61111 124464
खटीमा 64425 60234 124665
लालकुआं 65232 60745 125979
भीमताल 55758 47645 103403
नैनीताल 58405 52254 110629
हल्द्वानी 80755 75238 156000
कालाढूंगी 92656 89303 181965