गैर मर्द पर आ गया पत्नी का दिल, अचानक बदल गई नियत, फिर आपत्तिजनक व्हाट्सएप चैट ने…
रिश्तों में धोखे, शक और सरेराह मारपीट की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां चार साल पहले प्रेम विवाह (Love Marriage) करने वाले एक जोड़े का घरेलू विवाद अब पुलिस थाने और कोर्ट-कचहरी तक…
Gwalior Family Clash: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के इंदरगंज थाना क्षेत्र से रिश्तों में धोखे, शक और सरेराह मारपीट की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां चार साल पहले प्रेम विवाह (Love Marriage) करने वाले एक जोड़े का घरेलू विवाद अब पुलिस थाने और कोर्ट-कचहरी तक पहुंच गया है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का दिल किसी दूसरे शादीशुदा युवक पर आ गया जिसकी पोल ‘व्हाट्सएप चैट’ से खुली। जब पति इस मामले को सुलझाने अपनी बहन के साथ ससुराल पहुंचा तो पत्नी के परिजनों ने दोनों भाई-बहन की बीच सड़क पर बेरहमी से पिटाई कर दी। इस मारपीट का एक लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
4 साल पहले हुआ था प्रेम विवाह
पुलिस को दी गई शिकायत और प्राथमिक जांच के अनुसार यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग और पारिवारिक रंजिश से जुड़ा हुआ है। पीड़ित युवक विजय मिश्रा ने करीब चार साल पहले अपनी मर्जी से एक युवती के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों का एक बेटा भी हुआ और शुरुआती जिंदगी सामान्य चल रही थी। विजय का आरोप है कि कुछ समय बाद पत्नी के व्यवहार में बदलाव आने लगा। शक होने पर जब उसने पत्नी का मोबाइल चेक किया तो उसमें किसी अन्य शादीशुदा युवक के साथ आपत्तिजनक व्हाट्सएप चैट मिली। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होने लगा और नाराज पत्नी अपने मायके चली गई।
समझौते के लिए गया था ससुराल
विजय मिश्रा के मुताबिक वह मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने और समझौते की नीयत से अपनी बहन को साथ लेकर पत्नी के मायके पहुंचा था। शुरुआत में दोनों परिवारों के बीच बातचीत सामान्य चल रही था लेकिन अचानक बात इतनी बिगड़ गई कि पत्नी के मायके वालों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते ससुर और सालों ने विजय और उसकी बहन को घर के बाहर सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया।
मारपीट का वीडियो वायरल
मारपीट के दौरान सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई और किसी स्थानीय निवासी ने इस पूरी घटना का अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह विजय और उसकी बहन के साथ धक्का-मुक्की की जा रही है और उन्हें पीटा जा रहा है।
पुलिस की मौजूदा कार्रवाई
ससुराल वालों के चंगुल से छूटकर पीड़ित विजय और उसकी बहन तुरंत इंदरगंज थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। इंदरगंज थाना पुलिस ने पीड़ित पक्ष की मेडिकल जांच कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर पूरी निष्पक्षता से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


