कालाढूंगी में वन विभाग के ड्राइवर कौ रौंदा

कालाढूंगी में वन विभाग के ड्राइवर को अज्ञात गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कालाढूंगी के वार्ड नंबर 5 निवासी पंकज के रूप में हुई है। वह वन विकास निगम के लकड़ी डिपो में ट्रैक्टर चालक के पद पर कार्यरत था।
हादसा कालाढूंगी में रविवार रात हल्द्वानी मार्ग पर हुआ।
गुलजारपुर वन निगम डिपो में ट्रक खड़ा कर पैदल घर लौट रहे 35 वर्षीय पंकज को हनुमान मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे पड़ा रहा।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी कालाढूंगी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
डिपो में ट्रक खड़ा कर पैदल घर जा रहा था
पुलिस के मुताबिक, पंकज कालाढूंगी के वार्ड नंबर छह में किराए के मकान में रहता था और गुलजारपुर स्थित वन निगम डिपो में ट्रक चालक के पद पर कार्यरत था। रविवार शाम काम खत्म करने के बाद उसने ट्रक डिपो में खड़ा किया और पैदल घर के लिए निकला था। इसी दौरान हल्द्वानी मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पंकज गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस
रात करीब पौने नौ बजे पुलिस को सड़क किनारे एक व्यक्ति के घायल पड़े होने की सूचना मिली। एसएसआई पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।
पति की मौत की खबर सुनकर बदहवास हुई पत्नी
हादसे की सूचना मिलते ही पंकज की पत्नी अस्पताल पहुंची। पति की मौत की खबर सुनकर वह बदहवास हो गई। परिजनों के मुताबिक, पंकज पिछले तीन दिन से ट्रक के टूर पर था। पत्नी लगातार उसे फोन कर रही थी, लेकिन फोन नहीं उठ रहा था। पंकज के तीन बच्चे हैं। उसकी मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
एसएसआई पंकज जोशी ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


