नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर आया मलबा, यातायात 10 मिनट बाधितः दोगांव के पास पहाड़ी से लगातार गिर रहे बोल्डर, दो जेसीबी तैनात
ADVERTISEMENTS
नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोगांव के पास रविवार को पहाड़ी से भारी मलवा और बोल्डर आ गए। इससे 10 मिनट तक यातायात बंद रहा। हाईवे के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को काफी दिक्कत हुई।
राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के सहायक अभियंता प्रमोद सुयाल ने बताया कि पिछले रविवार से इस रास्ते पर लगातार मलवा गिर रहा है। लगातार हो रहे भूस्खलन से इलाके में अभी भी पहाड़ी खिसकने का खतरा बना हुआ है।
उन्होंने बताया कि रास्ता खोलने के लिए विभाग ने मौके पर दो जेसीबी मशीनें लगाई हैं। सुरक्षा को देखते हुए दोगांव के पास हाईवे को अभी वन-वे किया गया है। डबल लेन में सड़क को पूरी तरह खोलने के लिए तेजी से मलवा हटाने का काम चल रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


