कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बड़ा इजाफा, मोदी सरकार ने मंजूर किए 10016 करोड़

दीवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आज कैबिनेट की बैठक में मोदी सरकार ने डीए यानी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है। इसके लिए सरकार ने 10016 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं।
कर्मचारियों के 3% महंगाई भत्ते बढ़ाने की मांग को मंजूरी
दरअसल कई दिनों से केंद्र सरकार में पदस्थ कर्मचारी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में आज यानी 28 अक्टूबर को हुई केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया गया। कर्मचारियों के 3% महंगाई भत्ते बढ़ाने की मांग को हरी झंडी दे दी गई। इस फैसले के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60% से 63% हो गया है।
क्या होता है महंगाई भत्ता?
DA यानी महंगाई भत्ता है। ये सरकारी कर्मचारियों को दिया जाने वाला वो भुगतान है जो उन्हें अलग से मिलता है। हर साल ये महंगाई भत्ता बढ़ती महंगाई को देखते हुए बढ़ाया जाता है। मालूम हो कि ये कर्मचारियों की बेसिक सैलरी के अलावा दिया जाता है।
कितनी बढ़ेगी सैलरी?
उदाहरण के लिए मान लेते है कि किसी व्यक्ति की बेसिक सैलरी 25000 रुपए है। ऐसे में महंगाई भत्ता 63% के हिसाब से अब उसे 15750 रुपए महंगाई भत्ता मिलेगा। उस हिसाब से कर्मचारी की सैलरी 40750 रुपये होगी।
साल में दो बार DA बढ़ता है
डीए यानी डियरनेस अलाउंस होता है। ये साल में दो बार बढ़ता है। जनवरी और जुलाई में केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ते को बढ़ाए जाने का प्रस्ताव रखा जाता है। इसको लेकर कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया जाता है। जनवरी वाले प्रस्ताव पर मार्च या अप्रैल और जुलाई वाले प्रस्ताव पर सितंबर या फिर अक्टूबर में होने वाली बैठक में फैसला लिया जाता है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


