कार में बैठे ही थे कि अचानक हो गई फायरिंग ढेर हो गए पूर्व मंत्री बाबा सिद्दिकी (देखें वीडियो)

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

मुम्बई skt. com

ADVERTISEMENTS

मुंबई की माया नगरी एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी। बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर से घटना को अंजाम दिया है महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में हमलावरों की गोली लगने से मौत हो गई.

पेट और सीने में गोली लगने के बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई

. हमले के सिलसिले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है. सिद्दीकी निर्मल नगर इलाके में अपने कार्यालय से निकल रहे थे और अपनी कार में बैठे ही थे कि हमला हो गया।


अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार को शाम अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका। उनके निधन पर तमाम सियासी नेता प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ADVERTISEMENTS