#dhanteras कब है धनतेरस? जानिए शुभ मुहूर्त और कैसे करें पूजा

ख़बर शेयर करें

दीपावली रोशनी और खुशियों का त्यौहार है। ये हिंदू धर्म के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। खुशियों का ये त्यौहार पूरे पांच दिनों तक चलता है। जिसकी शुरूआत धनतेरस से होती है। इस साल धनतेरस को मनाने के लिए कन्फ्यूजन है। कि धनतेरस 10 को मनाया जा रहा है या फिर 11 नवंबर को।

Ad
Ad

.
खरीददारी के लिए उत्तम माना जाता है धनतेरस का दिन
धनतेरस का पर्व कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन धन्वंतरी देव, लक्ष्मी जी और कुबेर महाराज की पूजा की जाती है। इस दिन को वस्तुओं की खरीदारी के लिए बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई चल-अचल संपत्ति में तेरह गुणा वृद्धि होती है। इस दिन लोग सोना-चांदी के साथ ही बर्तनों की खरीददारी भी करते हैं।

dhanteras
इस साल कब है धनतेरस ?
हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन धनतेरस मनाया जाता है। इस साल ये तारीख 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से शुरू हो रही है। जबकि इसका समापन अगले दिन 11 नवंबर की दोपहर 01 बजकर 57 मिनट पर होगा। बता दें कि नतेरस के दिन प्रदोष काल में पूजा की जाती है इसलिए धनतेरस 10 नवंबर को मनाया जाएगा।

dhanteras
पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त

.
इस साल धनतेरस के लिए पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 47 मिनट से रात 07 बजकर 47 मिनट तक है। जबकि खरीददारी के लिए 10 नवंबर को धनतेरस के दिन सोना और चांदी खरीदने का सबसे शुभ समय दोपहर 2 बजकर 35 मिनट से 11 नवंबर 2023 की सुबह 6 बजकर 40 मिनट के बीच है। जबकि 11 नवंबर को सुबह 06 बजकर 40 मिनट से दोपहर 1 बजकर 57 मिनट के बीच सामान खरीद सकते हैं।