मौसम का बदलता मिजाज कर रहा है तबीयत खराब

ख़बर शेयर करें

प्रदेश में इन दिनों मौसम शुष्क है, लेकिन सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बनी हुई है। दिन में तेज धूप खिलने के बावजूद सुबह-शाम कंपकंपाती ठंड महसूस की जा रही है। मौसम के इस बदलते मिजाज ने सभी को हैरान- परेशान कर दिया है। अचानक मौसम के बदलने से तबायत भी खराब हो रही है। कोल्ड, फ्लू, लंग इन्फेक्शन जौसी कई बिमारियां लोगों को अपना शिकार बना रही हैं।

Ad
Ad


प्रदेश में मौसम बदलने से सभी हैरान हो गए हैं। जहां फरवरी के महीने में बर्फबारी होती थी उन्हीं पहाड़ी इलाकों में दिन में गर्मी लगने लगी है। फरवरी में बारिश बर्फबारी ना होने के कारण इस बार फरवरी में तापमान बढ़ने लगा है। दिन में तो तेज धूप खिल रही है लेकिन सुबह-शाम सर्द हवाएं कंपकंपा रही हैं।

मौसम विभाग ने किया आरेंज अलर्ट जारी
ज्यादातर इलाकों में आज चटख धूप खिली रह सकती है। लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य से आठ से 12 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। जिससे ग्लेशियर पिघलने, हिमस्खन की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अधिक अंतर से बढ़ रहा बिमारियों का खतरा
दिन में चटख धूप खिलने से तापमान बढ़ जा रहा है, लेकिन सुबह-शाम ठंड बरकरार है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अधिक अंतर आने से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोगों को कोल्ड, फ्लू जैसी कई बिमारियां जकड़ रही हैं।

मौसम के इस मिजाज से कई प्रकार के वायरस सक्रिय हो रहे हैं। कोल्ड, फ्लू, लंग इन्फेक्शन समेत अन्य बीमारियां लोग को चपेट में ले रही हैं। ऐसे में अस्पतालों में भी मरीजों का दबाव बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन तापमान में अत्यधिक उतार-चढ़ाव की चेतावनी दी है।

गर्म कपड़े न पहनने पर वायरस आसानी से बना रहा लोगों को शिकार
बदलता मौसम अब सेहत को नासाज करने लगा है। सर्दी और गर्मी के इस उतार-चढ़ाव में कई प्रकार के वायरस सक्रिय हो गए हैं और तरह-तरह की बीमारियां लोग को जकड़ने लगी हैं। दिन की गर्मी के कारण लोग गर्म कपड़ों को पैक करने लगे हैं। लेकिन डॉक्टरों की मानें तो गर्म कपड़े न पहनने पर ये वायरस लोगों को आसानी से चपेट में ले लेते हैं।

इस दौरान बच्चों और बुजुर्गों का रखें विशेष ध्यान
दिन में गर्मी महसूस होने के बावजूद डॉक्टर्स गर्म कपड़े पहने रखने की सलाह दे रहे हैं। खुद को इन वायरस से बचाने के लिए डॉक्टर्स गर्म कपड़े पहने रखने को कह रहे हैं। इसके साथ ही डॉक्टर्स का कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान रखे जाने की आवश्यकता है। इसके साथ ही डॉक्टर्स का कहना है कि पीने का पानी भी साफ होना चाहिए और अधिक ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने के साथ ही सिर को भी ढककर रखना चाहिए।